भारत मे कोरोना वायरस के 24 मरीज,15 मरीजों की हुई पुष्टि-:डॉ हर्षवर्धन
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मसले पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस को लेकर पैनिक करने की जरूरत नहीं है। सरकार इस वायरस से निपटने के लिए हर संभव जरूरी कदम उठा रही है। इस बीच आज पीएम ने फिर ट्वीट किया और कहा कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस बार किसी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि भारत में अब तक कुल 6 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि आगरा में 6 संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जा रही है।
उधर, नोएडा में 6 संदिग्ध मरीजों का टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया है। यानी उनमें वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन मरीजों पर नजर रखी जा रही है। इस बीच सरकार विदेश यात्रा करने वाले सभी नागरिकों से सेल्फ डिक्लेरेशन भी ले रही है। जिसमें उनसे नाम, पता और मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। उधर, इटली से भारत यात्रा पर आए 21 नागरिकों में से 15 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इन मरीजों की निगरानी की जा रही है।
PM मोदी होली मिलन समारोह में नहीं होंगे शामिल..
Experts across the world have advised to reduce mass gatherings to avoid the spread of COVID-19 Novel Coronavirus. Hence, this year I have decided not to participate in any Holi Milan programme.
कोरोना वायरस को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार एक्शन में नजर आ रही है। सरकार ने चिकित्सा कर्मचारियों, रोगियों और अन्य लोगों के लिए 3 लाख से अधिक एन 95 मास्क की व्यवस्था की है। मरीजों का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ के लिए 8,000 मेडियल किट खरीदे गए हैं और 25 अस्पतालों में कुल 230 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।
Coronavirus पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा... घबराने की बात नहीं है
कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं!#COVID19 को लेकर भारत की तैयारियों पर @IndiaToday के साथ Live साक्षात्कार में मैंने बताया कि भारत ने इस ख़तरे को समय रहते भांप लिया था और @WHO के अलर्ट से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी ।
भारत आए इटली के 15 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि
इटली से भारत घूमने आए 15 टूरिस्ट्स कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित पाए गए हैं। दरअसल इटली (Italy) में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके है। ऐसे में कल दोपहर राजधानी दिल्ली पहुंचने पर 21 सैनालियों को अलग-थलग रखा गया था। AIIMS में इन सभी सैलानियों के सैंपल की जांच गई जिसमें 21 में से 15 टूरिस्ट्स में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए।
Source jansatta
Comments
Post a Comment