Top News

दिल्ली के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों से मिले श्रीश्री रविशंकर,कपिल मिश्रा को लेकर दिया ये बड़ा बयान


नई दिल्ली । दिल्ली हिंसा के बाद अध्यातमिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले, जहां वह लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द जाना। आज वह ब्रह्मपुरी इलाके में उन्होंने कपिल मिश्रा पर हमला बोला और कहा कि लोग कपिल मिश्रा के बयानों पर ध्यान ना दें। श्री श्री रविशंकर ने इलाके का दौरा करने के बाद लोगों से संवेदना जताई और अपने समर्थकों-कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह दंगा प्रभावित इलाकों के लोगों की हर संभव मदद करें।


लोगों ने दिया इंसानियत का संदेश


पत्रकारों से बातचीत में श्री श्री रविशंकर ने कहा कि दंगा प्रभावित इलाकों के उन लोगों से हमें भी सीखने की जरूरत है, जिन्होंने दूसरों की जान बचाई। उन्होंने इसे इंसानियत बचाने वाला काम कहा है, ये इंसानियत का संदेश है। रविशंकर ने कहा कि दंगे करने वाले समाज विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंसा प्रभावित हुए लोगों को देखने के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा कि ये सब बहुत ही दुखी करने वाला है।



लोगों में फिर से भरोसा जगाने की जरूरत


आध्‍यात्मिक गुरु ने कहा कि हमें लोगों की जिंदगी पटरी पर लानी है। जनता को ये सब साथ मिलकर करना होगा। परिवारों का दुख दर्द कम करना होगा। इस मौके पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि सरकार से क्या अपील करना चाहते हैं तो वह बोले कि सरकार तो अपना काम कर ही रही है, अब हम लोगों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है और लोगों में फिर से भरोसा जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह हर दंगा प्रभावित इलाके में जाएंगे, साथ ही अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वह जितनी भी हो सके, उतनी दंगा पीड़ितों की मदद करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume