अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले 06 अभियुक्तों 104 अवैध गैस सिलेंडर सहित गिरफ्तार


जनपद इटावा में अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर  पुलिस द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले 06 अभियुक्तों को 104 गैस सिलेंडर (भरे हुए एवं खाली) एवं 03 गैस रिफिलिंग मशीन तथा अन्य उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया*


गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.03.2020 को थाना बकेवर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना बकेवर क्षेत्र में जय दुर्गा धर्म कांटा के पास बने मकान खेड़ा मुहाल लखना में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचा गया एवं मुखबिर द्वारा उक्त स्थान की ओर इशारा कर बताया इसी स्थान पर अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा है पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान एवं अन्य स्थानों (लखना, बकेवर, बरहीपुरा) पर दबिश देकर 06 अभियुक्तों को कुल 104 गैस सिलेंडर व 03 गैस रिफिलिंग मशीन एवं अन्य उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया । 
  गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुलिस पूछताछ में  बताया गया कि वह विभिन्न गैस एजेंसियों की गाड़ी से एक साथ कई घरेलू सिलेंडर प्राप्त करते हैं तथा छोटे गैस सिलेंडरों एवं गाड़ियों में गैस रिफिलिंग करते हैं।  
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 97/20, 98/20  धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 285,286,336 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया। 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी खेड़ा मुहाल लखना थाना बकेवर इटावा 
2- आनंद प्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर दयाल निवासी रानी साहब का हाता लखना बकेवर 
3- गौरव पुत्र तुला राम निवासी अड्डा ज्ञान सिंह कस्बा व थाना बकेवर 
4- ध्रुव पुत्र हृदय राम निवासी आसाई ईश्वरीपुर थाना इकदिल 
5- अनिल पाल पुत्र जगदीश निवासी कालका मुहाल लखना बकेवर 
6- दीपक गुप्ता पुत्र रमेश चंद निवासी शास्त्री नगर कस्बा व थाना बकेवर। 
*बरामदगी-*  
    1. 104 गैस सिलेंडर (भरे हुए खाली)
    2. 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे 
    3. 03 गैस रिफिलिंग मशीन  
    4. 04 अग्निशमन सिलेंडर
    5. 01 आटो नंबर यूपी 75  एटी 9030  
    6. 01 मारुति 800 कार नंबर यूपी 75 सी 6707


*पुलिस टीम-* व0उ0नि0 सुरेश चंद्र थाना प्रभारी थाना बकेवर मय टीम


 सोशल मीडिया सेल
 


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर