Top News

नकली डाबर आँवला तेल की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा,582 सीसी नकली तेल सहित दो गिरफ्तार


इटावा । अवैध कारोबार के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा  आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतत्व में थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस द्वारा अवैध/नकली डाबर आंवला तेल बनाकर बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को 582 सीसी नकली तेल भरी हुई एवं 358 खाली सीसी एवं अन्य सामान साहत गिरफ्तार किया गया।*


गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-


दिनांक 05.03.2020 को वादी गोपाल कमार झा अधिकत जांचकर्ता डाबर कंपनी द्वारा थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्रान्तर्गत
अशोक नगर में नकली डाबर आंवला तेल फैक्ट्री के संबंध में सचना दी गई थी। सूचना के आधार पर थाना फ्रेंड्स कालोनी पर मु0अ0स0 179/2020 धारा 420 भादवि व 63,64,65 कॉपी राइट अधिनियम व 103,104 ट्रेडमार्क अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके संबंध में आज दिनांक 06.03.2020 को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा वादी की तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हए थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र के अशोक नगर मस्लिम कालोनी पर उक्त फैक्ट्री पर छापेमारी कर 02 अभियुक्तों को अवैध रुप से नकली डाबर ऑवला तेल बनाते हुये गिरफ्तार किया गया।


पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से नकली तेल के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग नकली ऑवला तेल बनाकर उस पर डाबर कंपनी का फर्जी स्टीकर लगाकर बाजार में बेचते है जिसकी बाजार में सप्लाई हमारे दोनों बेटे चाँद एवं इमरान करते है जो कि पुलिस की छापेमारी से पूर्व वहाँ से फरार हो गये।


 उक्त प्रकरण के संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर कूटरचना कर नकली तेल पर फर्जी स्टीकर लगाकर बिक्री के संबंध में म0अ0स0 179/2020 में धारा 467,468,47 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।


गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मोहम्मद शहजाद पुत्र मो0 हनीफ निवासी अशोक नगर मुस्लिम कालोनी थाना फ्रे0 कालोनी इटावा।
2 रुखशाना पत्नी मोहम्मद शहजाद निवासी अशोक नगर मुस्लिम कालोनी थाना फ्रे0 कालोनी इटावा।


*बरामदगी*-
1. 582 सीसी भरी हुयी नकली डाबर ऑवला तेल
2. 358 खाली सीसी
3. 7540 पीस स्टीकर रैपर डाबर आँवला)
4. 01 पैकिंग मशीन
5. 170 प्लास्टिक पॉलीथीन


*पुलिस टीम*- श्री अतुल कुमार लखेरा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी मय टीम


सोशल मीडिया सेल


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh