Top News

चोरी की योजना बनाते,3 अभियुक्त को 2 अवैध चाकू और अन्य उपकरणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्तों को 02 अवैध चाकू व चोरी संबंधी अन्य उपकरणों सहित किया गिरफ्तार।


गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-


दिनाकं 05/06.03.2020 की रात्रि को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी जिसके क्रम में पुलिस टीम लोकाशाही नहर पुल के पास पुराने मंदिर से होकर गुजर रही थी तभी पुलिस टीम को वहां पर कुछ लोग दिखाई दिये जोकि एकसाथ खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम उनके पास जाने लगी तो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उन लोगों द्वारा बचकर निकलने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर दबिश देते हए सभी लोगों को पकड लिया गया।


पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 02 अवैध चाकू एवं अन्य चोरी करने में सहायक सामान बरामद किया गया एवं अभियुक्तों से बरामद सामान तथा वहां पर खडे होने का कारण पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया
गया कि हम लोग सूने पडे घर, मकान आदि स्थानों से चोरी करते हैं तथा आज रात्रि में हम लोग यहां पर चोरी करने की योजना
बना रहे थे।


उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फ्रेंड्स कालोनी पर मु0अ0सं0 181/20 धारा 401 IPC, मु0अ0सं0 182/20 एवं 183/20 धारा 4/25 आर्स एक्ट अभियोग पंजीकत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित हैं।


*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- दीपक पुत्र राजेश निवासी कोठी कैस्त थाना जसवंतनगर इटावा,
2- रोहित पुत्र अभिलाख निवासीगण कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा
3- गुलशन पुत्र नगीना निवासीगण कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा |


*बरामदगी का विवरण*-
1. 02 नाजायज चाकू
2.01 सब्बल
3.1 हथौड़ा
4.1 छेनी
5.1 पेचकश
6.1 रिंच


*पुलिस टीम*-  अतुल कुमार लखेरा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी मय टीम।


*सोशल मीडिया सेल*


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh