Top News

पाँच महीने बीतने के बाद भी नहीं मिल रही जन सूचना अधिकार के तहत सूचना

                        


वीरेंद्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम- भवानीपुर, थाना व तहसील-  


कोरांव,जनपद- प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने जन सूचना अधिकार के तहत जेबी इंण्डेन गैस एजेंसी कोरांव व दिशा भारत गैस एजेंसी कोरांव, जनपद-प्रयागराज के द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत वर्ष 2016 से माह अगस्त 2019 तक में नगद कैश पर व लोन पर टोटल वितरण कितना किया गया है जिसकी बिंदुवार सूचना जन सूचना अधिकार के तहत जिलाधिकारी प्रयागराज से 19 सितंबर 2019 को सूचना मांगी गई थी।मांगी गई सूचना के संबंध में जिलाधिकारी के यहां से जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज को सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया था। जिस के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज के यहां से पत्रांक संख्या 881 दिनांक 2 अक्टूबर 2019 को  जेबी इंण्डेन गैस एजेंसी कोरांव व दिशा भारत गैस एजेंसी कोरांव, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक तहसील- कोरांव व बीरेंद्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम भवानीपुर तहसील कोरांव जनपद प्रयागराज को पत्र जारी कर सूचना के संबंध में पत्र भेजा गया था परंतु सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई। मांगी गई सूचना दिनांक 19 सितंबर 2019 के संबंध में वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दिनांक 6 नवंबर 2019 को मांगी की गई सूचना के संबंध में जिलाधिकारी के यहां रिमाइंडर दिया गया था। मांगी गई सूचना के संबंध में उप जिलाधिकारी तहसील कोराव,प्रयागराज के यहां से पत्रांक संख्या 241 दिनांक 30 दिसंबर 2019 को पत्र जारी कर जेबी इंण्डेन गैस एजेंसी कोरांव व दिशा भारत गैस एजेंसी कोरांव को भेजा गया उसके बाद भी अभी तक सूचना नहीं उपलब्ध करवाई गई है। जब वीरेंद्र कुमार मिश्र को सूचना नहीं मिली तब सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज के यहां से पत्रांक संख्या 1468 दिनांक 25 जनवरी 2020 को पत्र जारी कर जेबी इंडेन गैस एजेंसी कोराव व दिशा भारत गैस एजेंसी कोरांव को भेजा गया की दिनांक 31 जनवरी 2020 को अपराहन 1:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया है। मांगी गई सूचना के संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक तहसील- कोरांव के कार्यालय से दिनांक 11 फरवरी 2020 को एक पेज की सूचना वीरेंद्र कुमार मिश्र को उपलब्ध करवाई गई है बिंदुवार सूचना नहीं उपलब्ध करवाई गई। जिसके संबंध में वीरेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी जन सूचना अधिकारी प्रयागराज को रजिस्टर्ड पत्र दिनांक 18 फरवरी 2020 को बिंदुवार सूचना उपलब्ध करवाए जाने के लिए भेजा गया है उसके बाद भी 5 माह का समय व्यतीत होने के बाद भी  सूचना नहीं दी जा रही हैं। ऐसे भ्रष्ट गैस एजेंसियों के विरुद्ध में विभागीय कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh