Top News

सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल कीमतों में हुई बड़ी कटौती


नई दिल्ली । देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार राहत मिलने का दौर जारी है। पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती दर्ज हुई है। हालांकि, बुधवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया और यह मंगलवार के स्तर पर बनी हुई हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 71.44 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल के दाम 64.03 रुपए लीटर हैं। 26 फरवरी के बाद से लेकर बुधवार तक तेल के दाम लगातार घटे हैं और 57 पैसे सस्ता हुआ है वहीं डीजल के दाम 67 पैसे कम हुए हैं।


देश के अन्य शहरों की बात की जाए तो मुंबई में आज पेट्रोल 77.13 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल के दाम 67.05 रुपए हैं। दूसरी तरफ कोलकाता में पेट्रोल 74.11 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.36 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां आज पेट्रोल 74.23 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल के दाम 67.57 रुपए लीटर है।


 


Sabhar naiduniya


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume