Top News

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, दुधारा पुलिस ने न्यायालय भेजा


(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan)

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना दुधारा में पंजीकृत मु.अ.सं. 256/2026 से संबंधित वांछित आरोपी प्रभुनाथ पुत्र भुईधर, निवासी सालेहपुर, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर, को शुक्रवार को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को वादी महोन पुत्र बदल, निवासी सालेहपुर (कंचन पुरवा) ने थाना दुधारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 16 जून 2026 को पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर आरोपी एवं उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वादी की पत्नी श्याम दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume