Top News

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला



(सईद पठान की रिपोर्ट)

#गोरखपुर। #उत्तर_प्रदेश के गोरखपुर जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। थाना खोराबार क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर मनबढ़ युवक ने सरेआम चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सरोज और कांस्टेबल राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम सोमवार देर रात गश्त पर निकली थी। इसी दौरान आरोपी दुर्गेश पासवान से पुलिस की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी गिरफ्तार

हमले की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और आरोपी दुर्गेश पासवान को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी कैंट से मिली जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है,आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बढ़ता मनोबल, घटता खौफ

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दावे करती है, लेकिन गोरखपुर जैसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि अपराधियों में पुलिस और कानून का डर खत्म होता जा रहा है। सरेआम पुलिस टीम पर हमला इस बात का साफ संकेत है कि मनबढ़ों के हौसले कितने बुलंद हैं।


पुलिस महकमे में आक्रोश

अपने ही साथियों पर हुए हमले से पुलिस विभाग में गुस्सा है। अधिकारी मानते हैं कि अगर अपराधियों का मनोबल इसी तरह बढ़ता रहा तो जनता में सुरक्षा की भावना प्रभावित होगी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी और ऐसे तत्वों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume