Top News

डिजिटल वालेण्टियर ग्रुप पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी पोस्ट कर विद्वोष फैलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बाराबंकी ।

दिनांक 22.12.2019 को मुकेश यादव पुत्र बालकराम निवासी आरियामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा थाना बदोसराय डिजिटल वालेण्टियर ग्रुप पर CAA व NRC के विरोध के सम्बन्ध मे अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी पोस्ट किया गया था। जिसकी ग्रुप में जुड़े क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों द्वारा शिकायत की गयी।   


  सोशल मीडिया सेल, जनपद बाराबंकी द्वारा उक्त टिप्पणी को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को अवगत कराया गया।


 पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के आदेश पर थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 324/19 धारा 153ए/188/505(2) भादवि व 66ए आई.टी.एक्ट पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक बदोसराय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 23.12.2019 को समय 1.35 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश यादव पुत्र बालकराम निवासी आरियामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को एक अदद मोबाइल वीवो के साथ कोटवा धाम चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh