Top News

यात्रीगण ध्यान दें ! अब ट्रेन के जनरल कोच में भी मिलेगी कन्फर्म सीट.


पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने 'PURB' बोर्डिंग पास की शुरुआत की.


पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल द्वारा 'PURB' बोर्डिंग पास की शुरुआत की गई है जिससे यात्रियों को अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) लेने के समय यह बोर्डिंग पास (Boarding Pass) दिया जा रहा है जिसमे सीट व ट्रेन नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है.


December 17, 2019, 5:06


नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railway) यात्रियों की यात्रा में आने वाली बाधा को दूर करने में लगी हुई है. जिसके लिए भारतीय रेल अपना डिजिटाइजेशन कर रही है, जिससे यात्रियों का सफर आसान हो रहा है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर द्वारा पूरब यानी Pass for Un-Reserved Boarding की शुरुआत की गई है, जिसमें यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेते वक्त ये बोर्डिंग पास दिया जा रहा है. इसमें सीट व ट्रेन नंबर उपलब्ध कराया जाता है.PURB द्वारा बोर्डिंग पास उपलब्ध कराना बेहद आसाना है और इसको प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है जो वेब और ऐप बेस्ड है.PURB सुविधा के फायदे>> PURB से यात्रियों को कई सारे फायदे हो रहे हैं. जैसे प्लेटफॉर्म पर लंबी कतारों से बचा जा रहा है.>> यात्रियों को फोटोयुक्त डिजिटल पास उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जा रहा है जिससे धोखाधड़ी और टिकट ट्रांसफर पर रोक लग रही है.>> और तेजी गति से फोटोयुक्त बोर्डिंग सूची का टीटीई द्वारा मिलान कराने की सुविधा मिल रही है. ये भी पढ़ें:वहीं पुरानी प्रणाली की अपेक्षा नए डिजिटल प्रणाली युक्त फोटो लगने से इसके दुरुपयोग पर रोक इस रेलवे स्टेशन पर मिल रहा हवा से बना पानी, एक लीटर की कीमत है मात्र 5 रुपयेऐसे मिलेगा बोर्डिंग पासबोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए यात्री द्वारा अनारक्षित टिकट खरीदने के बाद PURB काउंटर से सीटों का आवंटन होता है. काउंटर पर रेल कर्मचारी द्वारा यात्री का पहचान पत्र और मोबाइल नंबर लिया जाता है, जिसके बाद पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर यात्री का फोटो खींचकर और ट्रेन नंबर दर्ज कर सीटों का आवंटन होता है. ट्रेन के खुलने के समय कार्यरत टीटीई द्वारा बोर्डिंग पास लिया जाता है.
PURB ऐप के जरिए आपके टिकट और सीट की जानकारी टीटीई और आरपीएफ अधिकारी तक पहुंच जाती है जो आपको ट्रेन में आपकी सीट पर बैठाने के लिए स्टेशनों पर मौजूद रहते हैं. टिकट के साथ यात्रियों के फोटो से पहचान कर लेने के बाद उन्हें निर्धारित सीट दी जाती है. वहीं दे से आने वाले यात्री बिना किसी निर्धारित सीट आवंटन के बोर्डिंग पास के हकदार होंगे. जिनके पास मोबाइल और व्हाट्सएप नहीं है उन्हें भी प्रिंट हुए बोर्डिंग पास दिए जा रहे हैं.भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत है इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल द्वारा 'PURB' बोर्डिंग पास की शुरुआत की गई है जिससे यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने के समय यह बोर्डिंग पास दिया जा रहा है जिसमे सीट व ट्रेन नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है।


 2019फिलहाल इन स्टेशनों पर मिल रही ये सुविधाफिलहाल ये बोर्डिंग पास दानापुर मंडल के चार स्टेशनों- पटना जंक्शन, राजेंद्र नदर टर्मिनल, पाटलिपुत्र व दानापुर स्टेशन पर प्रदान की जा रही है, जो एक्सपर्ट कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा जारी किया जा रहा है.इससे 20 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों रोजाना 2000 से अधिक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. वहीं जल्द ही यह सुविधा अन्य स्टेशनों पर भी दी जाएगी. भारतीय रेलवे द्वारा की जा रही इस पहल से यात्रियों को तो लाभ मिल ही रहा है. वहीं स्टेशनों पर सुरक्षा के मामलों में भी यह सहायक बन रहा है जिसकी सराहना की जा रही है.ये भी पढ़ें: बिना पैसे दिए टिकट बुक करने का मौका, जानिए क्या है IRCTC का ये ऑफरघर में आप रख सकते हैं कितना सोना? जान लें नियम होगा बड़ा फायदा


Represent By


Balram Gangwani


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh