Top News

शारदीय नवरात्रि व मिशन शक्ति 5.0 को लेकर पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों संग की संयुक्त बैठक



(Report and Edit by- Mohammad Sayeed)

Santkabiranagar। शारदीय नवरात्रि पर्व एवं मिशन शक्ति अभियान 5.0 के सफल संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने बुधवार देर रात गूगल मीट के माध्यम से जनपद स्तरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आहूत की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, बीडीओ, बीएसए, ईओ नगरपालिका, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक, यातायात प्रभारी, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी डायल 112, एफएसओ समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नवरात्रि पर्व की सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, रात्रिकालीन गश्त एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

दिए गए प्रमुख निर्देश

प्रत्येक क्षेत्र में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया जाए तथा आपसी सौहार्द और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पूजा-पंडालों, शक्ति मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सतर्कता सुनिश्चित की जाए।

डीजे संचालकों को एडवाइजरी व नोटिस जारी कर निर्धारित ध्वनि स्तर से अधिक ध्वनि न बजाने एवं आपत्तिजनक गीतों से परहेज़ करने के निर्देश दिए जाएँ।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर बल देते हुए अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वाले तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

महिला सुरक्षा हेतु एंटी-रोमियो स्क्वॉड और पिकेट ड्यूटी को सक्रिय रखा जाए।

फुट पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन गश्त, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी को प्रभावी बनाया जाए।

मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली विभाग समेत संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विसर्जन स्थलों व मार्गों का समय से पूर्व निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाए।

अभिसूचना संकलन व्यवस्था को और मज़बूत करने हेतु निरीक्षक प्रज्ञान को विशेष निर्देश दिए गए।

  • अभियान का उद्देश्य प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सशक्त एवं निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराना है।

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, साइबर सुरक्षा और कानूनी सहायता के क्षेत्र में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रयास तेज़ किए जा रहे हैं।

  • विद्यालयों, कॉलेजों, पंचायत भवनों व सार्वजनिक स्थलों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता रैलियाँ और काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

  • जिला प्रशासन द्वारा महिला हेल्प डेस्क, टोल–फ्री नंबर और त्वरित पुलिस सहायता को सशक्त किया गया है।

  • महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने और उनका प्रोत्साहन करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। सभी नागरिकों व संस्थाओं से आह्वान किया गया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume