जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

(रिपोर्ट -मोहम्मद सईद पठान एडिटर मिशन संदेश)

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही यथासंभव निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित शिकायतकर्ता/आवेदनकर्ता को इसकी सूचना भी अनिवार्य रूप से दी जाए, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनमें राजस्व, स्वास्थ्य, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए।

इसी क्रम में श्री भगीरथ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदक का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड बनवाकर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए, जिस पर त्वरित कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#Maharajganj #JanataDarshan #DMMaharajganj #PublicGrievance #AyushmanBharat #GoodGovernance #UPGovernment #UPCM #UPCMYogiAdityanath #BreakingNews #महराजगंज #जनता_दर्शन #डीएम_महराजगंज #जनसमस्या #समस्या_समाधान #आयुष्मान_भारत #सरकारी_योजना #जनसुनवाई #सुशासन #प्रशासन #उत्तर_प्रदेश #योगी_सरकार #जनहित #सरकारी_सुविधाएं

Comments