Top News

सीआरसी गोरखपुर में मनाया गया पंचायती राज दिवस, दिव्यांग पुनर्वास में पंचायतों की भूमिका पर जोर

(Report Mohammad Sayeed Pathan Editor) 

गोरखपुर। सीआरसी गोरखपुर में आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, उनके अभिभावक, संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर दिव्यांग पुनर्वास सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पंचायतों की भूमिका को रेखांकित करना रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरसी गोरखपुर के निदेशक श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में पंचायती संस्थाएं एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों के माध्यम से सीआरसी की सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी अब दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रही है, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन संस्थान तक आकर लाभ उठा पा रहे हैं।


निदेशक ने कहा कि पंचायती राज दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह ग्रामीण सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन का प्रतीक है। इस तरह के कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं संचालन पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

#PanchayatiRajDiwas #CRCGorakhpur #Divyangjan #Rehabilitation #RuralDevelopment #Awareness #SocialInclusion

Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume