Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan
संतकबीरनगर, 13 जुलाई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने छपिया बीस विगहा स्कूल के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रिंस सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र स्व. रामअसर सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा तथा गोतरा देवी पत्नी गौतम निषाद निवासी शनिचरा थाना बखिरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 37 पुड़िया अवैध स्मैक (कुल 6.400 ग्राम) बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना बखिरा में मु.अ.सं. 270/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नन्दलाल, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, अमित सिंह, अरविंद चौहान, कांस्टेबल प्रवेश यादव, अमित कुमार यादव, अनूप यादव तथा महिला कांस्टेबल कोमल दुबे और अमृता सिंह शामिल रहीं।

Post a Comment