Top News

आयुष्मान कार्ड में नाम, उम्र या पता गलत है? अब जिले के सभी CHC पर होगा निःशुल्क संशोधन


Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan 

संत कबीर नगर, 13 जुलाई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर आयुष्मान कार्ड एवं बीआईएस (BIS) पोर्टल में दर्ज त्रुटियों का संशोधन कराया जा सकेगा। इससे पात्र लाभार्थियों को भविष्य में इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि यदि किसी लाभार्थी के आयुष्मान कार्ड या बीआईएस पोर्टल पर पिता/पति का नाम, आयु, लिंग (Gender) अथवा पता (Address) संबंधी कोई त्रुटि दर्ज है, तो अब उसका संशोधन जनपद के सभी सीएचसी पर उपलब्ध सुविधा के माध्यम से कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर आवेदन करना होगा, जहां संबंधित अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके विवरण में संशोधन करेंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने आयुष्मान कार्ड का विवरण एक बार अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो उसे तत्काल ठीक करा लें, ताकि भविष्य में योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के पात्र लाभार्थियों को भी समय रहते आयुष्मान कार्ड का विवरण सत्यापित कर आवश्यक संशोधन कराने के लिए प्रेरित करें। इससे योजना का लाभ बिना किसी तकनीकी बाधा के आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume