Top News

श्रावण मास को लेकर बखिरा चौकी पर पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील



संत कबीर नगर। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बखिरा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा डीजे संचालकों को आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया।


डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने, बिना अनुमति डीजे संचालित न करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume