Top News

मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन- लंबे वक्त से थीं बीमार

 


मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का गुरुवार देर रात को निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार थीं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें डाटबिटीज थी, जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगा रही थीं, लेकिन साल 2018 से वो कोमा में चली गई थीं।


अप्रैल 2017 से लेकर एक साल तक उन्हें बार-बार अस्पताल ले जाना पड़ा। लेकिन जब अप्रैल 2018 में वे कोमा में चली गईं तो पति डिकी उन्हें अपने घर ले गए थे। इसके कुछ महीने बाद पायल के पैरेंट्स मौसमी और जयंत मुखर्जी ने दामाद पर बेटी की देखभाल ठीक से न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटी की देखभाल की इजाजत मांगी थी।    मौसमी और जयंत द्वारा दायर की गई याचिका में लिखा गया था कि 2010 में डिकी सिन्हा से शादी के बाद पायल गंभीर रूप से बीमार रहने लगीं। पिछले साल (2017) उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मां और बाकी फैमिली मेंबर्स देखभाल कर रहे थे। कुछ महीने पहले कोमा की हालत में पायल को डिस्चार्ज कराया और वे खार इलाके में स्थित अपने घर में ही ट्रीटमेंट कराने लगे। मौसमी का दावा था कि इसके बाद से उनके किसी भी फैमिली मेंबर को पायल से मिलने नहीं दिया जा रहा है।  


Represent By


Balram Gangwani


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume