Top News

शर्मनाक : अब पटना में कॉलेज छात्रा के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप.


पटना ।


देश में लड़कियों और महिलाओं के साथ गैंगरेप और दुष्कर्म की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसी ही एक घटना बिहार की राजधानी पटना से आई है. यहां एक कॉलेज छात्रा के साथ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.


मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. जिन लोगों के ऊपर गैंगरेप के आरोप लगे हैं उनमें पीड़िता के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्र भी शामिल हैं.


पुलिस के अनुसार, घटना 9 दिसंबर की है. पीड़िता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धोखे से उसे पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के रहने वाले अग्नि कुमार नामक युवक के मकान में बुलाया गया. इसके बाद पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉलेज के एक कार्यक्रम में विपुल नामक एक छात्र ने पीड़ित छात्रा की तस्वीर ली थी. इस फोटो को देने के बहाने उसे फोन कर अपने कमरे पर बुलाया गया था.


पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह बीएन कॉलेज से ग्रेजुएशन करती है. यहीं पढ़ने वाले सीनियर विपुल कुमार से उसकी दोस्ती हुई थी. विपुल ने उससे झूठे प्यार का नाटक रचा. इसके बाद मोबाइल में उन दोनों की कई तस्वीरें खीच लीं. फिस उसने अपने दोस्त अग्नि, भूमि, मनीष, अश्विनी सिंह और अमन कुमार को इस झूठे प्यार के बारे में बताया.


प्यार के नाटक में ही विपुल ने उसे धोखे से पाटलिपुत्र स्थित अग्नि कुमार के रुम पर बुलाया. यहां उसके बाकी दोस्त भी मौजूद थे. जिन्होंने छात्रा के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपियों ने पीड़िता के भाई का मर्डर करने की धमकी दी. इस बात से छात्रा डर गई.


हालांकि बाद में पीड़िता के पिता को इस बात की जानकारी मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद जिस लड़के के कमरे का इस्तेमाल इस घटना में किया गया, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है.


Represent By


Balram Gangwani


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh