Top News

गुजरात के पाँच विधायकों का इस्तीफा, संकट में घिरी कांग्रेस ने विधायकों को जयपुर किया शिफ्ट


राज्यसभा चुनाव से पहले ही गुजरात कांग्रेस को झटका लगा है. गुजरात कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में गुजरात के पांच कांग्रेस विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है.


गुजरात कांग्रेस के पांच विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है. विधानसभा अध्यक्ष के जरिए कल इस्तीफा देने वाले विधायकों के नामों का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने वाले विधायकों का नाम सामने नहीं आया है.


हालांकि सूत्रों की मानें तो इस्तीफा देने वाले पांच कांग्रेस विधायकों में दो विधायक जेवी काकडिया और सोमाभाई पटेल हो सकते हैं क्योंकि चुनाव से पहले कांग्रेस के ये दोनों विधायक गायब हैं और कांग्रेस के संपर्क में नहीं आ रहे हैं. इसके अलावा मंगल गावित और प्रद्युमन सिंह जाडेजा का नाम इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों में होने की संभावना है.


वहीं कांग्रेस के विधायक प्रवीण मारू ने भी इस्तीफा दे दिया है. प्रवीण पहले विधायक हैं, जिन्होंने इस्तीफा देने की पुष्टि की है. प्रवीण ने दावा दिया है कि उन्होंने दो दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था.


विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया गया


बता दें कि मध्य प्रदेश की सियासी उठापटक के बीच राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने गुजरात में एहतियातन कदम उठाने शुरू किए थे. शनिवार को कांग्रेस ने गुजरात के अपने 14 विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया था. गुजरात के ये विधायक जयपुर के पांच सितारा होटल शिव विलास में रुके हैं.


वहीं अब पांच विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अपने 20-22 विधायकों को भी जयपुर लेकर जाएगी. सूत्रों का कहना है कि पांच विधायकों के इस्तीफे समेत कांग्रेस के 10 से 12 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं.


Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume