Top News

उत्तर प्रदेश के ये मूल्यांकन केंद्र हुए निरस्त,जानिए सूची


यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 16 मार्च से होगा। इस बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कापियों का मूल्यांकन होगा। वहीं, देर शाम डीआईओएस ने अमीरूद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र को निरस्त कर दिया है। इसकी जगह अमीनाबाद इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। 



शिक्षा विभाग के मुताबिक जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन केन्द्रों पर कापी चेकिंग में लगी है। उनको शनिवार को मूल्यांकन केन्द्र पर जाकर रिपोर्ट करनी होगी। लखनऊ जिले में कापी चेक करने के लिए चार केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज व अमीनाबाद इंटर कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षकों को कक्षा दस की 50 व इंटरमीडिएट की 45 कापियां अनिवार्य रूप से जांचनी होंगी। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र पर तैनात उप-प्रधान परीक्षक को सहायक परीक्षकों की जांची गई कापियों की रैण्डम चेकिंग लगातार करना होगी। 


Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume