Top News

इटावा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का किया खुलासा, तमंचा सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार


इटावा । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोंमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में युवक की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्तों को 01 तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया ।


*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
  दिनांक 27.04.2020 को थाना इकदिल पर इकदिल क्षेत्र के ग्राम रितौर में एक युवक के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुयी   सूचना प्राप्त होने तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना इकदिल पुलिस  द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहॉ पर उसकी मृत्यु हो गयी । जिसके संबंध में मृतक भानू प्रताप उर्फ बबलू के भाई की तहरीर के आधार पर थाना इकदिल पर मु0अ0स0 153/2020 धारा 34,302 भादवि  04 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रकरण के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल से 02 टीम का गठन  किया गया ।


*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-*
आज दिनांक 28.04.2020 को पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि भानू प्रताप की हत्या के नामजद आरोपी कही भागने की फिराक मे दिनारपुर की पुलिया के पास खडे है । मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुचा गया तो 04 व्यक्ति पुलिया के पास वहॉ खडे थे । पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख  अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर पकड लिया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो की तलाशी ली गयी तो अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर बरामद किया गया ।  पुलिस पूछाताछ में  गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा  हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. रामू तिवारी पुत्र विपिन तिवारी निवासी ग्राम  रितौर थाना इकदिल ।
2. नारायण भदौरिया पुत्र अभिलाख सिंह निवासी ग्राम रितौर थाना इकदिल । 
3. अनुज भदौरिया पुत्र रवि भदौरिया निवासी ग्राम रितौर थाना इकदिल ।
4. मोहित भदौरिया पुत्र लखपत सिहं निवासी ग्राम रितौर थाना इकदिल ।


*बरामंदगी –*
1. 01 तमंचा 315 बोर ( हत्या में प्रयुक्त )
*पुलिस टीम-*  समीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इकदिल मय टीम ।


   *सोशल मीडिया सेल*


Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume