(Report Mohammad Sayeed Pathan Editor )
संतकबीरनगर । थाना महुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का कुछ ही घंटे के भीतर सफल अनावरण कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा लूट का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल, निवासी भगौतीपुर थाना महुली के रूप में हुई है।
क्या है मामला
पीड़ित दानिश पुत्र अजीजुल्लाह निवासी ग्राम रजनौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह धनघटा क्षेत्र के एक मुर्गी फार्म में कार्य करता है। सोमवार सुबह भगौतीपुर स्थित फार्म से मुर्गियां लोड कर घर लौटते समय पुलिया के पास एक अज्ञात बदमाश ने उसकी बाइक रोक ली और तमंचा सटाकर बैग लूटकर फरार हो गया।
इस मामले में थाना महुली पर धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की है।
क्या-क्या हुआ बरामद
पुलिस ने अभियुक्त के पास से
01 अवैध तमंचा (.12 बोर)
01 जिंदा कारतूस (.12 बोर)
लूट का काला बैग (जिसमें बाट-माप मशीन, मोबाइल चार्जर व फर्म की रसीदें शामिल) बरामद किया है।
🔹पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। घटना वाले दिन उसने पैसों के लालच में पुलिया के पास मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नुरुद्दीन खान, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, राजमंगल यादव और अरविंद यादव की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है। #संतकबीरनगर
#महुलीपुलिस #लूटकाखुलासा #24घंटेमेंगिरफ्तारी
#अपराधपरलगाम #यूपीपुलिस #पुलिसएक्शन
#क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #तमंचाबरामद
#आर्म्सएक्ट

Comments
Post a Comment