शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस साइबर सुरक्षा को लेकर महुली में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों व अभिभावकों को किया गया सचेत

(Report- Mohammad Sayeed Pathan journalist)

संतकबीरनगर। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना महुली क्षेत्र के शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अमित कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे व उनकी टीम तथा थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित छात्रों, अभिभावकों एवं अन्य लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस बनकर ठगी (इम्परसोनेशन) और APK फाइल के जरिए होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों को लालच देकर या डराकर कॉन्फ्रेंस कॉल में जोड़ते हैं और सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। ऐसे मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने यह भी अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही लोगों को अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान साइबर क्राइम थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे, हेड कांस्टेबल हिन्दे आजाद, महिला कांस्टेबल अमृता सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित 

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन