Top News

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट और जानकी सेतु पर चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan 

ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को त्रिवेणी घाट एवं जानकी सेतु क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य गंगा तटों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों और इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक घाट परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की गई कि वे गंगा तटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं, प्लास्टिक के उपयोग से बचें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। सभी उपस्थित लोगों को "स्वच्छ ऋषिकेश, स्वच्छ भारत" के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।

स्वच्छता अभियान में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थी दिशा राणा, प्रिंस राज रावत, मुस्कान, वंश चौधरी, वैष्णवी, अनिकेत, वत्सल, नमन, सुजीत, अभिनव, रूपेश, वैभव, ऋषिका, आर्यन एवं आनिध ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. नीरजा गोयल एवं सह-संस्थापक नूपुर गोयल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के समापन पर नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume