Top News

उपनिबंधक विनोद कुमार गुप्ता ने, जनपद सहित देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं




संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील के उपनिबंधक (स्टाम्प एवं पंजीयन) विनोद कुमार गुप्ता ने जनपद सहित सभी देश वासियों को रंगों के पर्व होली की ढेर सारी बधाई दी है। 

अपने बधाई संदेश में श्री गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व समृद्धि, खुशहाली और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन हम सब को अपने मतभेदों को भुला कर समाज और देश की मजबूती के लिए मिल कर रहने का संकल्प लेना चाहिए । 

उन्होंने कहा की मानव जीवन के लिए रंगों का विशेष महत्व होता है। रंग हमे समय समय पर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही शौर्य और पराक्रम के प्रति प्रेरित करते हैं।

उन्होंने जनमानस को होली की बधाई देते हुए समाज की तरक्की और खुशहाली की कामना किया है।  उप निबंधक श्री गुप्ता ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार बुराई रूपी होलिका के दहन के बाद जनमानस ने रंगों की होली खेल कर अच्छाई का अभिनंदन किया था। आज के परिवेश में होली से जुड़ी पौराणिक कथाओं को अपने विचारों में समाहित करके हमे भी बुराई को दूर करके अच्छाई का स्वागत करने को समर्पित रहना होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume