Top News

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुई बैठक, सर्वसम्मति से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी चुने गए अध्यक्ष


(रिपोर्ट मोहम्मद सईद पठान जर्नलिस्ट)

संतकबीरनगर । शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण_समिति के अध्यक्ष के चयन हेतु 18 नवंबर 2025 को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी मा0 जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समिति के अध्यक्ष पद हेतु सहमति बनाना था।

बैठक में विधान परिषद सदस्य (माध्यमिक शिक्षा) ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अंबरीश राय, तथा विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने की। #highlightseveryonefollowers 

शासन द्वारा निर्देशित है कि जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ जनप्रतिनिधि (विधायक/विधान परिषद सदस्य) को बनाया जाए। इसी क्रम में जिला विकास अधिकारी, जो समिति के संयोजक हैं, ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष समिति से संबंधित शासनादेशों का वाचन किया।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक मेहदावल, को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर सहमति प्रदान की। #highlighteveryone #fallowers #fallow 

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।  #SantKabirNagar

#DevelopmentMonitoringCommittee

#VikasBhawan #AnilKumarTripathi #Mehdawal #UPPolitics #highlights2025 

#DistrictDevelopment #highlight 

#PublicRepresentatives #LocalGovernance #NewsUpdate

#UPNews #Administration

#CommitteeMeeting

Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume