Top News

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गूंजा प्रस्तावना का स्वर डीएम आलोक कुमार ने दिलाई संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ


(Report Mohammad Sayeed journalist)

संतकबीरनगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई


इस अवसर पर डीएम आलोक कुमार ने जनपदवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। प्रस्तावना में निहित मूल्य हमारे प्रशासनिक और व्यक्तिगत आचरण की दिशा तय करते हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का दायित्व है कि वे इन मूल्यों को अपने कार्य और व्यवहार में उतारें।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। प्रत्येक अधिकारी को संविधान में वर्णित सिद्धांतों—न्याय, समानता, कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता—का पालन पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी श्रीवास्तव, ईडीएम राकेश कुमार, ओएसडी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित यह समारोह संवैधानिक आदर्शों के प्रति पुनः संकल्प और प्रशासनिक दायित्वों के प्रति समर्पण व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

Post a Comment

أحدث أقدم
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume