Top News

59 से 68 सीटों पर प्रचंड बहुमत की ओर आम आदमी पार्टी,भाजपा का सूपड़ा साफ-:- एग्जिट पोल


दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान हो चुका है. सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले. एग्जिट पोल के सबसे सटीक और विश्वसनीय आंकड़े जानने के लिए हमारे साथ बने रहें. यह एग्जिट पोल आज तक और एक्सिस माई इंडिया ने दिल्ली के 14 हजार लोगों से बात करने के बाद तैयार किया है. इस चुनावी मुकाबले में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं. इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.
  
Exit Poll LIVE: प्रचंड बहुमत की ओर AAP, 70 में से 68 सीटों पर जीत संभव



Exit Poll 2020: दिल्ली विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल



Highlights
दिल्ली चुनावों में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ
दिल्ली में सुबह के वक्त मतदान काफी धीमा रहा
इस बार कुल 672 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत



19:57:49 PM


दिल्ली विधानसभा चुनाव के सभी 70 सीटों के आंकड़ेआप: 59-68
बीजेपी: 2-11
कांग्रेस: 0
अन्य: 0



19:56:38 PM


नई दिल्ली की सभी 10 सीटें जीत सकती है AAPनई दिल्ली की सभी 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीत सकते हैं
आप: 9-10
बीजेपी: 0-1
कांग्रेस: 0
अन्य: 0



19:54:10 PM


दक्षिणी दिल्ली की सभी 10 सीटें जा सकती हैं आपके खाते मेंदक्षिणी दिल्ली की सभी 10 सीटें जीत सकती है आम आदमी पार्टी


19:47:20 PM दक्षिणी दिल्ली की सभी सीट जीत सकती है AAPदक्षिणी दिल्ली की सभी 10 सीटें जीत सकती है आम आदमी पार्टी
आप: 9-10
बीजेपी: 0-1
कांग्रेस: 0
अन्य: 0



19:31:18 PM


एग्जिट पोल के बाद सामने आई पीके की पहली तस्वीरएग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद आप की चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में प्रशांत किशोर आप सांसद संजय सिंह के साथ नजर आ रहे हैं.



19:20:33 PM


पूर्वी दिल्ली की सभी 10 सीटें जीत सकती है AAP


19:20:03 PM


पूर्वी दिल्ली की सभी सीटें AAP के नामपूर्वी दिल्ली की सभी 10 सीटें जीत सकती है आम आदमी पार्टी
आप: 9-10
बीजेपी: 0-1
कांग्रेस: 0
अन्य: 0



19:17:33 PM


उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आप को 9 सीटें


19:15:21 PM


चांदनी चौक में भी AAP का दबदबा बरकरार



19:12:48 PM


चांदनी चौक में भी आप सबसे आगेचांदनी चौक की सभी 10 सीटें जीत सकती है आम आदमी पार्टी
आप: 9-10
बीजेपी: 0-1
कांग्रेस: 0
अन्य: 0
19:07:37 PM दिल्ली की 70 सीटों पर ऐसे हुआ सर्वे
19:03:45 PM पश्चिमी दिल्ली में AAP सबसे आगे
19:01:11 PM उत्तर-पूर्वी की 9 सीटें AAP अपने नाम कर सकती हैउत्तर-पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से 9 सीटें जीत सकती है आम आदमी पार्टी
आप: 7-9
बीजेपी: 1-3
कांग्रेस: 0



19:00:24 PM


उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की सीटों पर आप का जलवा



18:44:22 PM


उत्तर-पश्चिम दिल्ली में भी चला केजरीवाल का जादूउत्तर-पश्चिम दिल्ली की 10 सीटों में भी अधिकतर सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाती नजर आ रही हैं.
आप: 7-9
बीजेपी: 1-3
कांग्रेस: 0
अन्य: 0



18:31:56 P M


पश्चिमी दिल्ली में AAP का जलवापश्चिमी दिल्ली में सारी 10 सीटें जीत सकती है आम आदमी पार्टी
AAP: 9-10
बीजेपी: 0-1
कांग्रेस: 0



18:06:20 PM


कुछ मिनट बाद देखिए एग्जिट पोल के परिणामदिल्ली विधानसभा चुनावों के मतदान की अवधि अब समाप्त हो चुकी है. मतदान केन्द्रों पर जो मतदाता लाइन में लगे हुए हैं उन्हें वोट करने की अनुमति दी जाएगी. चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आपके सामने होंगे.
18:04:43 PM दिल्ली में 5 बजे तक 58 फीसदी मतदानदिल्ली विधानसभा चुनावों में शाम 5 बजे कर कुल 58 फीसदी मतदान हुआ है. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ है. इसी सीट से अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं. नई दिल्ली सीट पर सिर्फ 50.73 फीसदी वोटिंग हुई है.


17:25:34 PM


थोड़ी ही देर में सामने आएंगे एग्जिट पोल के सबसे सटीक नतीजेएग्जिट पोल के नतीजे आने में अब सिर्फ कुछ मिनट ही बचे हैं. चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे बताए जाएंगे. देश के सबसे सटीक और विश्वसनीय एग्जिट पोल के नतीजे जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.



17:09: PM 
लगी हुई है महिलाओं की लंबी लाइनदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का आखिरी घंटा बचा हुआ है. ऐसे में अशोक नगर के एक पोलिंग बूथ पर महिला मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है.


16:58:04 PM


कैसा होगा दिल्ली का फैसला, जानें थोड़ी देर मेंक्या दिल्ली का फैसला 2015 के विधानसभा जैसा होगा जहां आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था या 2019 के लोकसभा जैसा जहां हर तरफ भगवा था ? या फिर 2013 के विधानसभा जैसी त्रिशंकु तस्वीर उभरेगी, इन सारे सवालों का जवाब आपको हमारा एग्जिट पोल बताने वाला है.



16:55:57 PM


सुबह सुस्त रही दिल्ली में वोटिंग की रफ्तारआज जब सुबह मतदान शुरू हुआ तो वोटिंग की रफ्तार में सुस्ती रही लेकिन दोपहर के बाद मतदान में तेजी आई. तीन बजे तक करीब 45 प्रतिशत वोटिंग हुई है.



16:48:59 PM


थोड़ी देर में देखिए देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोलमतदान खत्म होने में सिर्फ 1 घंटा बाकी रह गया है, EVM में सभी उम्मीदवारों की किस्मत बंद हो गई है. चुनाव के नतीजे तो 11 फरवरी को घोषित होंगे लेकिन देश के सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल के आंकड़े हम आपको थोड़ी देर में बताने वाले हैं.



16:31:16 PM


एग्जिट पोल बताएगा दिल्ली में केजरीवाल का जादू चला या नहींपिछले चुनाव में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतने वाले केजरीवाल का जादू इस बार चलेगा या नहीं इस पर पूरे देश की निगाहें हैं. केजरीवाल अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान विशेषकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनाते हुए इस बार भी पूरे आत्मविश्वास में हैं. अब देखना है कि एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल को कितनी सीटें मिलती हुई नजर आती हैं.


दिल्ली का सातवां विधानसभा चुनाव, एक चरण में है मतदानदिल्ली की पहली विधानसभा का गठन 1993 में हुआ था और इस बार यहां पर सातवां विधानसभा चुनाव कराया जा रहा है. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में इस बार महज एक चरण में मतदान हो रहा है. 8 फरवरी को मतदान है जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा.



15:46:44 PM


शाम 6.30 बजे तक सामने आएंगे एग्जिट पोल के नतीजेमतदान समाप्त होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ जाएंगे. दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे. माना जा रहा है कि एग्जिट पोल के रिजल्ट करीब 6.30 बजे तक सामने आएंगे. बता दें कि एग्जिट पोल से दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी, इसका एक मोटा-मोटी अनुमान मिल जाते हैं.



15:46:08 PM


672 प्रत्याशी हैं मैदान मेंदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाने हैं. मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. शाम 5 बजे से हम आपको एग्जिट पोल के नतीजे बताने शुरू कर देंगे. इस चुनावी मुकाबले में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं. इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.



15:36:47 PM


शाम 5 बजे से देखें सबसे सटीक एग्जिट पोलदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाने हैं. मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. शाम 5 बजे से हम आपको एग्जिट पोल के नतीजे बताने शुरू कर देंगे.


 


Source aajtak


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume