धनघटा-सन्त कबीर नगर।
कोविड-19 महामारी के वैश्विक युद्ध में थाना धनघटा के प्रभारी रहे अखिलानंद उपाध्याय जिस लगन और तन्मयता से योद्धा बनकर मुकाबला कर रहे हैं, अविस्मरणीय है।
थानाध्यक्ष क्षेत्र की जनता को घोषित लाकडाउन के पालन के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने में निष्ठापूर्वक रात दिन एक करके मातहतों को जरूरी निर्देश देकर आम जनता के सहयोग में लगातार प्रयासरत रहे हैं।
थानाध्यक्ष के द्वारा जहां एक ओर प्रशासनिक जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक बखूबी अन्जाम दिया जा रहा है,
वहीं इनके द्वारा गरीब और निर्धन परिवारों को खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है।
उनके द्वारा "उजाला फाउंडेशन"के सहयोग से क्षेत्र के दर्जनों गरीबों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि उजाला फाउंडेशन के संस्थापक व कमेटी के सदस्यों के द्वारा बहुत सराहनीय काम किया जा रहा है।
मुसीबत की इस घड़ी में जरूरत मन्दों को उनकी जरूरत को मुहैया कराना हम सबका मूल कर्त्तव्य है।
इस मौके पर अब्दुल्लाह खान,जीत बहादुर मौर्या, अब्दुस्समद,गुलाम हुसैन ,अंसारी, ज्ञान चंद गुप्ता ,मास्टर जितेंद्र ,मास्टर नरसिंह चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे हैं।
Post a Comment