Top News

स्काउट गाइड स्कार्फ डे पर डीएम और एसपी सम्मानित, सेवा व अनुशासन का दिया संदेश


(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan)

संतकबीरनगर। भारत स्काउट एवं गाइड, संतकबीरनगर द्वारा स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रमेश चंद्र यादव ने स्कार्फ पहनाकर शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड आंदोलन की सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को रेखांकित करते हुए स्कार्फ के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा तथा संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य एवं गन्ना विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा को भी स्कार्फ पहनाकर स्काउट गाइड स्कार्फ डे की शुभकामनाएं दी गईं।

आयोजकों ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है तथा स्कार्फ डे इसी भावना को सशक्त करने का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh