![]() |
| बखिरा थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी |
संतकबीरनगर । थाना बखिरा परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम और एसपी ने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय और सामंजस्य के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुराने मामलों की भी हुई समीक्षा
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया तथा पूर्व में निस्तारित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। निस्तारित मामलों के संबंध में संबंधित फरियादियों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिकायतों का समाधान वास्तव में हुआ है या नहीं।
डीएम और एसपी की मौजूदगी में अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का मुख्य उद्देश्य शिकायतों के निस्तारण को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित रखने के बजाय जमीनी स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment