Top News

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल की संपत्ति 5 साल में दोगुनी, अब करोड़पतियों की सूची में शामिल.


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सात घंटे की प्रतीक्षा के बाद कल नामांकन दाखिल किया ।


आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नयी दिल्ली सीट से केजरीवाल को नामांकन पत्र भरने से पहले करीब सात घंटे तक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस सीट पर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने युवा चेहरे रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है।


केजरीवाल की ओर से दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वे अब करोड़पतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। बीते 5 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हुई।


चल और अचल संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 86 लाख रुपए हो गई। जो 2015 में 94 लाख थी।


-केजरीवाल ने शपथ पत्र में अपनी सालाना आय 2 लाख 81 हजार रुपए बताई है। उनकी चल संपत्ति 9 लाख 95 हजार रुपए है। इसमें से 12000 रुपए की राशि को छोड़कर बाकी रकम 5 अलग-अलग बैंक खाताें में जमा है।


-पत्नी सुनीता की पेंशन से होने वाली सालाना आय 9 लाख 94 हजार रुपए है। केजरीवाल की खुद की कार नहीं है। पत्नी के पास मारुति बलेनो कार और 380 ग्राम सोना है। उनके पास 1.4 करोड़ का गाजियाबाद में प्लॉट है।


Represent by Balram G


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume