Top News

कलयुग के सबसे "खतरनाक बलात्कारी" को उम्रकैद की सजा, 190 पुरषो के साथ...


इस कलयुग में जितने अच्छे लोग हैं, उतने ही बुरे लोगों की भी कमी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई ऐसे दुष्कर्मी हैं जिन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार की। इसी कड़ी में ब्रिटेन में रह रहे इंडोनेशिया के नागरिक रिनहार्ड सनागा को सबसे खतरनाक बलात्कारी कहा जा रहा है। इंडोनेशिया का रहने वाला 36 वर्षीय रिनहार्ड सनागा ब्रिटेन में मर्दों के साथ यौन अपराध किया करता था।


रिनहार्ड के नाम दर्ज कुल 159 यौन मामलों में 136 दुष्कर्म के मामले हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि रिनहार्ड ने कुल 190 आदमियों को अपना निशाना बनाया था। वहीं अब इसको उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।


जानकारी के अनुसार ब्रिटेन की एक अदालत ने तमाम सबूतों और गवाहों को देखते हुए रिनहार्ड सनागा को 136 दुष्कर्म, 8 दुष्कर्म की कोशिश और 14 अन्य यौन अपराधों में दोषी पाया है। रिनहार्ड मुख्य रूप से सामान्य पुरुषों को अपना शिकार बनाता था, जो समलैंगिक नहीं होते थे। ब्रिटिश पुलिस ने रिनहार्ड को 'सबसे खतरनाक दुष्कर्मी' करार दिया है क्योंकि ब्रिटेन के न्यायिक इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। 36 साल का रिनहार्ड पहले ही दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, सनागा नाइट क्लब और बार से बाहर निकलने वाले पुरुषों का इंतजार करता था, जिसके बाद वो उन्हें बहला फुसलाकर अपने फ्लैट पर ले जाता था। बलात्कार से पहले वो पुरुषों को बेहोशी की दवा दे देता था, जिसके चलते पीड़ितों को होश आने के बाद ही नहीं चलता था कि उनके साथ क्या हुआ।


जानकारी के आपको बता दें की सनागा जिन मर्दों को अपना शिकार बनाता था, उनके लिए वो शराब या टैक्सी आदि मंगवाने की पेशकश भी करता था। जून 2017 में जब वो एक शख्स के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था, तब शख्स को होश आ गया और उसने पुलिस को बुला लिया। वहीं पुलिस ने सनागा का मोबाइल कब्जे में लिया तो उसमें सैकड़ों घंटों की फुटेज मिली, ये सब उसने बलात्कार के दौरान बनाई थी। वहीं गिरफ्तारी से पहले वो 'यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स' से पीएचडी कर रहा था। दूसरी तरफ अपने बचाव में सनागा ने कहा कि उसने सभी मर्दों की सहमति से उनसे संबंध और वीडियो बनाए, लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को बकवास बताया और खारिज कर दिया। जांच में सामने आया कि ये आमतौर पर उन पुरुषों को अपना निशाना बनाता था जो समलैंगिक नहीं थे। पुलिस ने कहा कि ब्रिटेन के पूरे न्यायिक इतिहास में सनागा सबसे 'खतरनाक बलात्कारी' है।


 Represent by Balram G


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume