Top News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस”

इटावा ।
मंगलवार दिनांक 28.01.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  ओमवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा एवं क्षेत्राधिकारी नगर उपस्थित रहे। न्याय दिवस में पूर्व से सूचीबद्ध मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी,  कुल 08 प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था।



इस दौरान सभी मामलों में वादी एवं विवेचक उपस्थित हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा 05 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कर 03 प्रकरणों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा अगले न्याय दिवस तक विवेचनाओं का सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। न्याय दिवस के इस सफल आयोजन पर प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदकगण एवं वादी मुकदमा द्वारा इटावा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।


*सोशल मीडिया सेल*
 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume