Top News

देह व्यापार में संलिप्त 12 युवक युवतियां गिरफ्तार, SSP अकाश तोमर ने इटावा पुलिस को दिया था शख्त निर्देश


इटावा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश  तोमर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम इटावा तथा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए शनिवार को देह व्यापार में संलिप्त कुल 12 युवक-युवतियों को  गिरफ्तार किया गया है ।
बता दें कि क्षेत्र में काफी समय से देह व्यापार चल रहा था,जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था,कई समाजसेवियों ने इस विषय में पुलिस को सूचनाएं दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती थी,




लेकिन आईपीएस आकाश तोमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद इस पर कार्यवाही करने के लिए खुद आकाश तोमर ने इस को संज्ञान में लिया और एसओजी,स्थानीय थाना को शख्ती से निर्देश दिया, और इस का पालन करते हुए, एओजी,तथा थाना फ्रेंड्स कालोनी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए,शनिवार को देहव्यापार में संलिप्त 12 लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume