Top News

कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू,दावे और नतीजों से पहले ही सजा AAP का दफ्तर


 दिल्ली में वोटों की गिनती शुरूAAP-BJP कर रही जीत के दावेनतीजों से पहले सजाया गया AAP दफ्तर
दिल्ली के चुनावी रण (Delhi Election Result) में कौन बाजी मारेगा ये अब से कुछ देर में साफ हो जाएगी. सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है. चुनाव नतीजों के सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें...


दिल्ली चुनाव नतीजों से जुड़े सभी बड़े अपडेट:


08.05 AM: दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू होते ही कुछ रुझान आने भी शुरू हो गए हैं. सुबह 08.05 AM तक रुझानों में आम आदमी पार्टी 6 और भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों पर आगे बढ़ रही है.


08.01 AM: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में कौन जीतेगा अब से कुछ देर में साफ हो जाएगा. वोटों की गिनती शुरू हो गई है और सबसे पहले बैलेट पेपर गिने जा रहे हैं. कुछ ही देर में पहला रुझान भी सामने आ जाएगा.


07.52 AM: चुनाव नतीजों से पहले मनीष सिसोदिया...



07.48 AM:


एक बार फिर हर किसी की नजर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर है. नई दिल्ली असेंबली सीट पर बीजेपी की ओर से सुनील कुमार यादव मैदान में हैं. कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से मैदान में हैं. नई दिल्ली सीट से कौन आगे-कौन पीछे, जानें यहां


: चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फिर दावा किया है कि आज बीजेपी ही सरकार बनाएगी और चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी. मनोज तिवारी ने आजतक से बात करते हुए हनुमान चालीसा भी गाकर सुनाई. BJP नेता ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही बनेगा और आम आदमी पार्टी की हार होगी.


07.21 AM:


दिल्ली में मतगणना शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है. AAP नेता ने लिखा कि ॐ असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय. इसी के साथ उन्होंने लिखा कि हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो. अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो. मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो.



 07.05 AM:


Delhi Chunav Result: मंगलवार की सुबह बीजेपी नेता विजय गोयल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. विजय गोयल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी. बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी. बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि वह 48 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी.



 06.59 AM:


दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई है. ईवीएम को कड़ी नज़र में रखा जा रहा है. आज 21 सेंटर में वोटों की गिनती की जाएगी. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 62.59 फीसदी मतदान हुआ है.


06.48 AM: दिल्ली में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, इससे पहले सुरक्षा को पुख्ता तैयारियां की गई हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट में भी बदलाव किया है. मतगणना के दौरान काटजू मार्ग से बवाना अथॉरिटी वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा.



एग्जिट पोल में AAP मार रही थी बाजी


राजधानी में सत्ता के शिखर पर सवार आम आदमी पार्टी एक बार फिर बड़ी जीत के दावे कर रही है और वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस बार इतिहास बदलने की बात कर रही है. चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल में AAP को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे थे.


आम आदमी पार्टी ने इस चुनावी दंगल में बिजली, स्कूल और पानी को अपना मुद्दा बनाया और लोगों को पिछले पांच साल में पहुंचाए गए फायदों को गिनाया. साथ ही भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के काम पर वोट मांग रही है और नागरिकता संशोधन एक्ट, अनाधिकृत कॉलोनी समेत अन्य मुद्दों को लेकर जीत के दावे कर रही थी.


एग्जिट पोल के दावों को भाजपा ने नकारा


चुनाव नतीजों से पहले आए सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा इन्हें नकार रही है. कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में AAP को पूर्ण बहुमत मिला है तो वहीं बीजेपी को 2 से 27 तक सीटें दी गई हैं. हालांकि, मनोज तिवारी का कहना है कि बीजेपी अकेले दम पर 48 तक सीटें हासिल करेगी.


 


Source aajtak


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume