तांत्रिक की हत्या करने आने 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार


अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर  द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्ग दर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा ग्राम कुडरिया में  तांत्रिक की हत्या का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त नल का हत्था एवं लोहे की पत्ती सहित गिरफ्तार किया गया  ।


घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 21.02.2020 को थाना बकेवर पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरिया में एक युवक के शव होने की सूचना प्राप्त हुयी । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उच्चाधिकारियों एवं  थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण कर । वादी (मृतक का भाई) की तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 82/2020 धारा147,302,120(B) भादवि नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया ।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर से प्रकरण के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी । आज दिनांक 22.02.2020 को मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि तांत्रिक की हत्या से संबंधित अभियुक्त कुडरिया तिराहे पर कही जाने की फिराक में खडे है । सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुचा गया तो मुखबिर द्वारा 02 युवक एवं 01 महिला की ओर इशारा किया गया । पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा तांत्रिक की हत्या के संबंध में बताया कि कई महीनों से मृतक तांत्रिक हरिगोविन्द द्वारा अभियुक्त श्यामबाबू की पत्नी का इलाज किया जा रहा था । दिनांक 20/21.02.2020 की रात्रि को अभियुक्त विपिन एवं श्याम बाबू की पत्नी के इलाज हेतु मृतक तांत्रिक हरिगोविन्द को  श्यामबाबू के ग्राम कुडरिया बुलाकर लाया गया । इसी दौरान नामजद अभियुक्तों द्वारा श्यामबाबू की पत्नी का ईलाज सही ढंग से नही करने के कारण तांत्रिक हरिगोविन्द की नल के हत्थे एवं लोहे की पत्ती से पीट- पीट कर हत्या कर दी ।


*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सुघर सिहं पुत्र राजाराम निवासी कुडरिया थाना बकेवर जनपद इटावा ।
2. विपिन कुमार पुत्र गंगाराम दोहरे निवासी मलेपुरा थाना लवेदी जनपद इटावा।
3. सिया दुलारी पत्नी सुगर सिंह निवासी कुडरिया थाना बकेवर जनपद इटावा ।


*बरामदगी-*
1. 01 नल का हत्था ( हत्या में प्रयुक्त)
2.  लोहे की पत्ती (हत्या में प्रयुक्त)


*पुलिस टीम –* बचन सिहं सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर मय टीम 


*सोशल मीडिया सेल*


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर