Top News

थाने में लटका मिला युवक का शव, पुलिस विभाग में हड़कंप


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के हैदराबाद थाने के अंदर एक युवक का शव लटकता मिला है। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। 


हैदराबाद थाने का कैंपस काफी बड़ा है। इसी थाने की बाउंड्री के अंदर पेड़ से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान विवेक निवासी उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विवेक पर एक विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज था। महिला के घरवाले एक दिन पहले ही विवेक को शाहजहांपुर से पकड़ लाए थे। उन्होंने उसे पुलिस के हवाले किया था। पर पुलिस ने विवेक पर कोई कार्रवाई नहीं की। उससे पूछताछ की और चलता किया।



इस बीच शुक्रवार सुबह थाना कैंपस में विवेक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि विवेक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। पर वह घर वापस नहीं गया और थाने में ही कहीं छिपकर बैठ गया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh