Top News

जेसीबी और पोकलैंड द्वारा रेलवे की कार्यदायी संस्था ने "किसानों की खड़ी फसल को रौंदा"


 मिर्जापुर । दरअसल जिले के अदलहाट इलाके के कुंडाडीह जादवपुर में रेलवे के हो रहे दोहरीकरण के चलते उस रास्ते में पड़ने वाली जमीनों को रेलवे द्वारा किसानों को आधा अधूरा मुआवजा देकर ले लिया गया है।कई किसानों का अब तक रेलवे के दोहरीकरण का काम करा रही कार्यदाई संस्था द्वारा मुआवजा भुगतान भी नहीं किया गया है।


मुआवजा न मिलने के चलते अब तक किसान अपनी जमीनों पर फसल बोते चले आ रहे हैं।वर्तमान में भी सभी किसानों की फसलें बोई हुई थीं। रविवार दोपहर अचानक खेतो में पोकलैंड और जेसीबी मशीनें पहुंच गईं, और रेलवे की कार्यदाई संस्था द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा किया जाने लगा।किसान इस बात को लेकर अड़े रहे कि फ़सल पक चुकी है बस कुछ दिनों तक और इंतजार कर ले फिर खुसी ख़ुसी खेतों में कब्ज़ा ले लें।लेक़िन प्रशासन द्वारा किसानों की बात को नहीं सुना होगा।


मजबूरन खड़ी फसल को बचाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड के सामने लेटकर विरोध कर रहे किसानों पर लाठी भी जमकर चली। महिला किसानों को महिला पुलिसकर्मियों ने पैर पकड़कर घसीटते हुए मशीनों के सामने से हटाया।


रविवार को हावड़ा-नई दिल्ली के बीच रेलव डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने खड़ी फसल को रौंदते ही मौके अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा किया। भारी संख्या में मौजूद किसानों ने जेसीबी व पोकलैंड के सामने लेटकर विरोध करने लगे। पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज के चलते तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।


 


Sabhar ugantar pravah


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume