आवासीय छात्रावास में कोरेंटाइन रही महिला की मौत,कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
- बांसवाड़ा में लोगों को होम क्वारैटाइन किया जा रहा है। जिसके लिए मुहर भी लगाई जा रही है।
- महिला केपति और 14 वर्षीय और 9 वर्षीय दो पोतों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
- सेामवार को 100 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें 6 और पॉजिटिव रोगी सामने आए
बांसवाड़ा.। कुशलगढ़ के चुड़ादा आवासीय छात्रावास में क्वारेंटाइन के लिए भर्ती महिला की मौत होगई। संदिग्ध मानते हुए महिला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। वह एहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन में थी। उस श्वास लेने में दिक्कत थी। चिंता इसलिए है क्योंकि उसके पति और 14 वर्षीय और 9 वर्षीय दो पोतों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें उदयपुर में शिफ्ट किया गया। पहले भी कुशलगढ़ की एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुई 3 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद कुशलगढ़ में पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 59 पहुंच चुकी है।
इधर, सेामवार को 100 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें 6 और पॉजिटिव रोगी सामने आए। कुशलगढ़ में संक्रमितों में महिलाओं की संख्या अधिक बढ़ रही है। सेामवार को आई रिपोर्ट में 4 महिलाएं हैं जिनकी उम्र 35 से 65 साल तक की है। वहीं 94 की रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा 3 संक्रमितों के सैंपल की दोबारा जांच होने के बाद उनकी रिपोर्ट भी अब निगेटिव आई है।
पॉजिटिव रिपोर्ट आने से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मृतका के सैंपल तो जांच के लिए भेज दिए हैं, लेकिन विशेषज्ञ डाक्टरों का कहना है कि मृतका को अस्थमा की बीमारी थी, फिर भी सैंपल लेने जरूरी है। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो परेशानी और चिंता इसलिए भी बढ़ सकती है क्योंकि क्वारेंटाइन वार्ड में उसके अलावा भी 60 से अधिक लोगों काे भर्ती रखा गया था। जहां सख्ती के बाद भी सभी लोग आपस में संपर्क में थे। सभी संदिग्ध आपस में रिश्तेदार और एक ही मोहल्ले के थे। इस स्थिति में सभी के दोबारा सैंपल लेने पड़ सकते हैं।
कुशलगढ़ में बोहरा समुदाय की आबादी 526, सभी की जांच, 8 की रिपोर्ट आना बाकी
कुशलगढ़ कस्बे में 59 काेराेना पाॅजिटिव संक्रमित लाेगाें की पहचान हाे चुकी है, जाे अब वहां की करीब 10 हजार की अाबादी के लिए खतरा बन गया है। एेसे में अब पूरे विभाग की काेराेना काे लेकर गंभीरता पर ही सवाल खड़े हाे रहे हैं। क्याेंकि पहले ताे संदिग्ध महिला के शव का पूरी सुरक्षा में अंतिम संस्कार नहीं किया, वहीं दूसरी अाेर कुशलगढ़ में लाॅकडाउन के बाद भी लाेगाें ने घराें में चाेरी छिपे सामूहिक रूप से नमाज अदा की। यहीं कारण है कि सभी संक्रमित बाेहरा समुदाय के ही सामने अा रहे हैं। विभाग के सर्वे के मुताबिक कुशलगढ़ में बाेहरा समुदाय के 130 मकानाें में 526 लाेग निवास करते हैं। वहीं कुशलगढ़ में 561 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। यानी करीब करीब समुदाय के सभी लाेग शामिल हाे चुके हैं। इन्हीं में से 59 संक्रमित मिले हैं। वहीं जाे निगेटिव रिपाेर्ट वाले लाेग हैं उन्हें भी एक साथ क्वारेंटाइन वार्ड में भर्ती रखा गया है। जहां विभाग की लापरवाही के कारण साेशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। इन्हीं क्वारेंटाइन लाेगाें में एक संदिग्ध महिला की माैत हाे गई है। जिसके सैंपल लिए गए हैं।
सब्जी मंडी में रात 11 से सुबह 6 बजे तक प्रवेश पर रोक
शहर के ओजरिया बाईपास पर संचालित निजी सब्जी मंडी में अब रात 11 से सुबह 6 बजे तक कोई भी सब्जी विक्रेता या अन्य प्रवेश नहीं कर सकेगा। सब्जी मंडी मंे भीड़भाड़ से कोरोना संक्रमण फैलने के डर से पुलिस प्रशासन ने यह सख्त निर्णय लिया है। कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि मंडी में रात 11 से सुबह 6 बजे तक किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। क्योंकि अंधेरे की वजह से मंडी में भीड़ बेतरतीब हो जाती है और कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए 6 बजे बाद लाइन से एक- एक कर प्रवेश दिया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर क्यूआरटी टीम की भी मदद ली जा रही है। खांदु पुलिस चौकी को भी मंडी में भीड़ जमा होने से रोकने के निर्देश दिए है। मंडी में क्रेता और विक्रेता आए लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी है।
Sabhar dainik bhaskar
Comments
Post a Comment