Top News

जानिए सरकार की स्वीकृति के बाद किस तरह से बहाल होंगी रेल सेवाएं



  • सरकार की मंजूरी के बाद चरणबद्ध तरीके से होंगी रेल सेवाएं बहाल


दिल्ली । अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते विगत 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के तहत सभी यात्री ट्रेनों का सफर भी स्थगित है। रेल यात्रा फिर शुरू करने की सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे यात्राएं चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह फैसला लिया जाएगा कि रेल सेवाएं फिर से किस तरह बहाल की जाएं।



रेलवे ने 19 मार्च के उस फैसले पर भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जिसमें रेल यात्रियों को टिकटों पर मिलने वाली सभी छूटों को बंद कर दिया गया था। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांच की प्रक्रियाओं को भी अनिवार्य किया जाएगा। रेल यात्राएं शुरू होने के बाद सभी यात्रियों से मुंह पर मास्क पहनने की भी अपील की जाएगी। साथ ही आरोग्य सेतु ऐप भी इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। साथ ही केवल सेहतमंद यात्रियों को ही सफर करने को कहा जाएगा।


 


साभार Jnn


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume