Top News

ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार महिला के पैसे को बस्ती पुलिस ने कराया वापस


बस्ती से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट । साइबर सेल बस्ती द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित महिला के 53 हजार 4 सौ रुपया बैंक खाता में वापस कराया गया।
जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के महुआ कला गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के सम्मुख बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकालने सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रार्थना पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी क्राइम/ हरैया शिव प्रताप  सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उप निरीक्षक कमला कान्त शुक्ला, का0 धीरेंद्र कुमार यादव, का0 मोहन यादव, का0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी साइबर सेल बस्ती को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गयी धनराशि 53 हजार 4 सौ रुपया राजेन्द्र प्रसाद के बैंक खाते में वापस कराया गया। रुपया वापस आने से राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल, बस्ती को धन्यवाद दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume