Top News

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रेस प्रतिनिधियों से मिले सीएम योगी,दिया सवालों का जवाब,सहयोग के लिए किया आभार प्रकट


संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री द्वारा 5:00 बजे से 6:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।


इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन के संबंध में कई बातें बताईं । विशेष बात उन्होंने यह कहा कि सभी लोगों को मास्क लगाकर ही घर से निकलना है और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी काटन के ब़ने मास्क का प्रयोग करें, जो घर पर भी बनाए जा सकते हैं तथा उन्हें रोज धोकर अगले दिन प्रयोग में लाया जा सकता है।


उन्होंने पत्रकारों के द्वारा प्रदेश से संबंधित पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। पत्रकारों से बात करते हुए विशेष रूप से आम आदमी के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया और साथ ही कहा कि हर स्तर पर प्रदेश में कमेटियां बनाई गई हैं, जो हर वर्ग के राहत कार्य की समीक्षा प्रतिदिन करती हैं। उन्होंने कहा वह स्वयं ही हर कमेटी की समीक्षा करते हैं और जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता को भी स्वयं ही देख रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सभी मनरेगा मजदूर के खाते में सरकार मजदूरी का पैसा भेज दिया है और सभी डीएम एसपी को निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे नहीं तो इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि लाकडाउन की व्यवस्था को माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तय किया जाएगा कि आगे बढ़ाना है या नहीं।


मुख्यमंत्री ने दर्जनभर जिलों के प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि आप सभी लोगों का सुझाव बेहतर है और शासन उस पर अमल करेगा। उन्होंने कहा कि 11 टीमे उत्तर प्रदेश में गठित की गई है सभी टीमें अपना-अपना काम कर रही हैं जहां से भी कोई शिकायत मिल रही है उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस महामारी जैसे लड़ाई में मीडिया का योगदान बहुत ही शानदार है और मुझे उम्मीद है कि मीडिया आगे भी सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर राज नारायण मिश्रा, राजेश पाण्डेय, शोभित पाण्डेय, पवन श्रीवास्तव, अजीत नाथ मिश्र, विट्ठल दास गुप्ता, अमित अग्रहरी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, अमित अग्रहरी, साहिल खान, विनोद वर्मा सहित दर्जनभर पत्रकार सहित जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume