Top News

3 बिस्वा बनाम 3 बीघा धोखाधड़ी मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिनाँक 20.08.2019 को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत नेदुला गाव के रामप्यारे पुत्र रामपत की जमीन का गांव के ही प्रदीप शर्मा उर्फ नन्हू पुत्र सत्यनारायण शर्मा (मध्यस्त), अनिल मिश्रा (क्रेता), राजू मिश्रा उर्फ राजीव (क्रेता) व राहुल कुमार (गवाह) द्वारा आपस मे षडयन्त्र करके जमीन गाटा संख्या 78 / 1.9720 हे0 व गाटा संख्या 210 / 2.1010 हे0 का 03 बिस्वा बताकर 03 बीघा का धोखाधड़ी से बैनामा करवा लिया गया था । ।


प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान मे आने पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 08.09.2019 को मु0अ0सं0 647 / 19 धारा 419 / 420 / 467 / 468 / 471 / 120 (बी) / 504 / 506 भादवि बनाम 1-प्रदीप शर्मा उर्फ नन्हु पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी नेदुला पोस्ट मिश्रौलिया थाना खलीलाबाद 2- अनिल मिश्रा निवासी छोटी पटखौली थाना खलीलाबाद 3- राजू उर्फ राजीव मिश्रा पुत्र शिवरतन उर्फ शिवलखन मिश्रा निवासी पानाराम थाना महुली 4- राहुल कुमार पुत्र रामसूरत निवासी भीटीहरदो थाना महुली जनपद संतकबीरनगर पंजीकृत किया गया था । जिनमे से 03 अभियुक्तगण 01-राजू उर्फ राजीव मिश्रा पुत्र शिवरतन उर्फ शिवलखन निवासी पानाराम थाना महुली (क्रेता ) 02- राहुल कुमार पुत्र रामसूरत निवासी भीटी हरदो थाना महुली (गवाह) जनपद सन्तकबीरनगर को पूर्व मे दिनांक 26.09.2019 को तथा जालसाजी व कूट रचना में शामिल दस्तावेज लेखक तेज प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र अमरनाथ श्रीवास्तव निवासी खलीलाबाद पुरानी तहसील ( दस्तावेज लेखक) को दिनांक 30.09.2019 को गिरफ्तार किया जा चुका है ।


पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर ब्रजेश सिंह के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 647 / 19 धारा 419 / 420 / 467 / 468 / 471 / 120 (बी) / 504 / 506 भादवि मे नामजद अभियुक्त प्रदीप शर्मा उर्फ नन्हू पुत्र सत्यनारायण शर्मा (मध्यस्त) निवासी नेदुला थाना कोतवाली खलीलाबाद व जांच / विवेचना उपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्त शिवनाथ सिंह उर्फ नाटे पुत्र रामजनक सिंह निवासी बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबादजो कि फर्जी बैनामे के 03 माह पूर्व रामप्यारे पुत्र रामपत से 03 धुर जमीन खरीदने हेतु बातचीत करने के लिए गया था परन्तु रामप्यारे द्वारा अधिक पैसे मांगे जाने पर नाराज हो गया इसके बाद दिनांक 20.08.2019 को रजिस्ट्री आफिस में अन्य अभियुक्तों के साथ षडयन्त्र में शामिल होकर जमीन लिखवाने में सहायता किया तथा रजिस्ट्री के बाद वादी को फोन पर धमकी भी दिया था । फर्जी बैनामे से सम्बन्धित दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर आज दिनॉक 08-10-2019 को समय 12.10 बजे डीघा बाईपास खलीलाबाद से गिरफ्तार किया गया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume