Top News

बैंक में नकब लगाकर एक लाख की बैट्री और डीवीआर चोरी

 रईस अहमद की रिपोर्ट


नहटौर बिजनौर ।


सोमवार की रात्रि मे अज्ञात चोरों ने आकू स्थित जिला सहकारी बैंक मे नकब लगाकर बैट्ररियां चोरी करते हुए सी सी टी वी कैमरें तोड़ दिये। चोरों ने स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास भी किया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। 
ग्राम आंकू स्थित चैराहे पर स्थित जिला सहकारी बैंक के पीछे स्थित दीवार मे सोमवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने नकब लगा दिया। कुंबल लगाकर बैंक मे घुसे चोरों ने बैंक से  एक लाख से अधिक मूल्य की बैट्रियां, डी वीआर चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने बैंक मे लगे सी सी टी वी कैमरें भी तोड़ दिया बैंक कर्मचारियों के अनुसार चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने का प्रयास किया जो विफल रहा। चोरों ने बैंक मे रखी जरूरी फाइलें भी तीतर बितर करदी दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh