Top News

गोली मार दो सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने वाले को -केंद्रीय मंत्री


नई दिल्ली। नागरिकता संसोधन बिल का कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। हिंसक भीड़ ने सरकारी सम्पतियों को नुकसान पहुंचाया और जमकर तोड़-फोड़ की। इसे लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा है कि ऐसे लोगों को देखते ही गोली मार देनी चाहिए। 


केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा है कि मैंने जिला और रेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति रेलवे समेत किसी भी प्रकार की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो मैं एक मंत्री होने के नाते उन्हें आदेश देता हूं कि ऐसे शख्स को देखते ही गोली मार दें। 


बता दें संसद में भले ही बिल पास हो गया हो लेकिन सड़क पर संग्राम जारी है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, कई जगह सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जो करना चाहें कर लें, लेकिन इसे वापस नहीं लिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस मसले पर हिंदू और मुस्लिम में भेद पैदा करना चाहते हैं। 


Represent By-Balram Gangwani


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume