Top News

Pok में हिम स्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 152 लोगों की मौत


मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हिमस्खलन की चपेट में आई छह वर्षीय बच्ची ने गुरुवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया और इसके बाद यहां मरने वालों की तादाद 152 हो गई है।


 आधिकारिक सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। मिलिट्री अस्पताल के प्रो. डॉ. अदनान मेहराज ने बताया है कि तारिक शेख की बेटी सफिया को हिमस्खलन में फंसने और वहां से बाहर आने के बाद शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान अस्पताल में ले जाय गया था, जिसके बाद उसे मिलिट्री अस्पताल लाया गया किन्तु दिमागी चोट के कारण उसने दम तोड़ दिया।


डॉ. मेहराज ने बच्ची के मां का हवाला देते हुए कहा कि उनके गांव सेरी के हिमस्खलन की चपेट में आने से यह बच्ची 20 घंटे से ज्यादा समय तक बर्फ में फंसी रही थी। डॉ. मेहराज ने कहा पीएम इमरान खान ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने खास तौर से साफिया की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी।


साफिया के परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य शेख खैरुल्लाह ने बताया है कि बीते सोमवार को उनके गांव सेरी के दो घर जबर्दस्त हिमस्खलन की जबर्दस्त चपेट में आ गए थे और इसमें दोनों परिवार के 18 लोगों की जान गई थी। साफिया भी इसी हिमस्खलन का शिकार हुई थी। 


Represent by Balram G


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume