Top News

सौभाग्य योजना बनी दुर्भाग्य योजना,बिना बिजली आये ही आई हजारो की बिजली बिल


 बस्ती: योगी सरकार व मोदी सरकार की घर घर तक बिजली पहुंचाने की योजना का नाम भले ही सौभाग्य योजना हो, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए ये आज दुर्भाग्य योजना बन चुकी है। दुर्भाग्य योजना इसलिए क्योंकि बिजली तो कभी घर तक आई नहीं लेकिन विधुत बिल हजारों में जरूर आ गए।



दरअसल, बिजली विभाग के अधिकारियों और एलएनटी की मिलीभगत से मुख्यमंत्री योगी की मंशा को पलीता लगाने का ताजा मामला बस्ती जनपद का है, जहां जिले के हरैया तहसील के अजानडीह गांव में लगभग दर्जनों घर ऐसे हैं, जिन्होंने विधुत कन्केशन तो ले लिए, गांव मे विधुत पोल भी लग गया, और टाँन्सफार्मर भी लग गया, लेकिन तब भी विधुत की पूर्ति नहीं की जा रही है। विधुत ट्रांसफार्मर व विधुतपोल महज शो पीस बनकर रह गएं हैं। विधुत बिल आता देख कन्केशन धारी लगभग 500 मीटर दूर से अपनी निजी केबिल से लाईट लाने के लिए मजबूर हो गए और तो और एक गरीब परिवार के छप्पर के घर मीटर लगा दिया गया बिल भी आ गया, लेकिन अगर नहीं आयी तो वह विधुत सप्लाई, ग्रामीण विधुत विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाकर थक गए, लेकिन आज तक टाँन्सफार्मर मे सप्लाई नही जोडी गयी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume