Top News

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य,चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार, इसी प्रकरण में अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले, प्रभारी निरीक्षक बकेवर तथा चौकी प्रभारी लखना निलंबित


इटावा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही इसी प्रकरण में अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक बकेवर तथा चौकी प्रभारी लखना थाना को तत्काल प्रभाव से SSP आकाश तोमर ने निलंबित कर दिया है


घटना का संक्षिप्त विवरण-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा दिनांक 26.01.2019 को थाना जसवन्तनगर पर पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 23/19 धारा 379 भादवि अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।
उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.01.2020 को थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा एक मोटर साइकिल अपाचे यूपी 80 डीबाई 7105 को तीन सवारी होने पर रोककर प्रपत्र चैक किये गये तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा प्रपत्र न होना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर साइकिल को 81,39,192,14़6,196,128,177,184,129,207 मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया तथा मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों के विरूद्व कोई विस्तृत जानकारी किये बिना तथा अपने किसी भी उच्चाधिकारियों को सूचना दिये बिना ही छोड दिया गया तथा इस प्रकरण के सम्बन्ध में उच्चधिकारियों को सूचना प्राप्त होने पर थाना जसवन्तनगर पुलिस टीम द्वारा उक्त गिरोह के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बकेवर तथा चैकी प्रभारी लखना थाना बकवेर द्वारा उक्त मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों के विरूद्व कोई कार्यवाही न करने तथा अपने उच्चाधिकारियों को सूचित न करना अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही/स्वेच्छाचारिता का परिचायक है जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया हैे तथा अग्रिम विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।


गिरफ्तार हुये अभियुक्तः-
1. शिवराज पुत्र रामतेज नि0 नगला जोर थाना चकरनगर।
2. राहुल पुत्र जयश्रीराम नि0 असदपुर थाना लवेदी इटावा। 
3. सुनील पुत्र जनेश्वर नि0 बाबरपुर थाना अजीतमल औरैया।
*बरामदगीः-*
1. 01 मोटर साइकिल अपाचे यूपी 80 डीबाई 7105 


मीडिया सेल


 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume